खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण व विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार क़ो खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानो में दबिश देकर भरे हुए 41 नग एवं 1578 खाली घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण कर अधिक दाम में विक्रय करने के संबंध में लगातार शिकायते प्राप्त होने पर जिला मुख्यालय में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हीरा सेल्स (हीरा किचन) से 02 भरे हुए एवं 03 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर, तथा अवैध रूप से रखे हुए 19 नग उपभोक्ता गैस कार्ड, 04 नग सबकिप्सन वाउचर तथा 20 नग प्रेशर गैस रेगुलेटर का जब्त किया गया है एवं बम्लेश्वरी गैस एजेंसी बलौदाबाजार के विरूद्ध उपभोक्ताओं से गैस सिलेण्डर डिलिवरी एवं उपलब्धता के संबंध में नियमित शिकायत प्राप्त हो रही थी।
Trending
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका


