Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शादी समारोह में चाकूबाजी से युवक की हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार…
- सड़क सुरक्षा का ‘डबल कवच’: अब चालक और सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, चिपचिपी गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ के आसार
- विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक
- मुख्यमंत्री साय का आज का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
- रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
- हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ आज शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोंडागांव कांग्रेस भवन से रैली निकलकर बस स्टैंड पहुंचे, जहां भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। कांग्रेसजनों का कहना था कि सुकमा जिले में कांग्रेस भवन को सील करना ईडी की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है, जो भाजपा के इशारे पर की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय विपक्षी पार्टियों को दबाने और डराने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अब केवल खनिज और कृषि प्रधान राज्य नहीं रह गया है, बल्कि तकनीकी नवाचार और रणनीतिक उद्योगों का नया गढ़ बनकर उभरने की दिशा में अग्रसर है। इस परिवर्तन की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रखी गई है, जिन्होंने न केवल राज्य की औद्योगिक नीतियों को समकालीन और रोजगारोन्मुख बनाया, बल्कि रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इन उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए पृथक औद्योगिक प्रोत्साहन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के ग्राम गमरी में प्रशासन ने शुक्रवार देर रात अवैध रूप से भंडारित 12 हजार से अधिक बोरी यूरिया जप्त कर लिया है। इस रासायनिक खाद की अनुमानित बाजार मूल्य 31 लाख रुपये आंकी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार काेंड़ागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर एसडीएम अंकित चौहान के नेतृत्व में बांसकोट पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गमरी में छापेमारी कर एक गोदाम और तीन ट्रकों को सील किया है। इस रासायनिक खाद के भंडारण से जुड़े व्यक्तियों के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं…
एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। शासकीय पीएम श्री स्कूल अखरा में आज नया शिक्षा नीति को लेकर स्कूल परिवार के द्वारा बैठक आहूत किया गया था। बैठक में बच्चों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित एवं स्कूल के अन्य गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ इस दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा पीएम श्री स्कूल में संगीत शिक्षक क्राफ्ट शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षक की कमी होने के कारण छात्र छात्राओं को इन सब विषयो के सैक्षणिक व्यवस्था से वँचित होना पड़ रहा है जबकि यहाँ पर इन सब विषयो के लिए स्कूल मे पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। इस विषय पर वार्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अलग-अलग पुलिस थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद SP ने इन मोबाइल फोन का पता लगाने साइबर सेल की टीम को एक्टिव किया था। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। पुलिस ने लोगों के गुम हुए कुल 30 मोबाइल फोन जिसकी कुल कीमत 8 लाख 12 हजार रुपए से अधिक है, बरामद कर, दंतेवाड़ा एसपी गौराव राय ने ‘इया आपलो सामान दिया’ कार्यक्रम के तहत सभी के फोन लौटा दिए हैं। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों की सुविधा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा,। जिले के तोंगपाल पुलिस काे मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जगदलपुर जाने के लिये तोंगपाल नाका के पास एनएच 30 सड़क किनारे खड़े हैं। उक्त सूचना पर थाना तोंगपाल से थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव के हमराह स्टाप जांच नाका के पास एनएच 30 रोड के किनारे दो व्यक्ति जिनके पास दो ट्राली बैग व एक लटकन बैग रखे थे जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछ-ताछ में अपना नाम मोनू कुमार पिता स्व. रमेशचंद उम्र 19 वर्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की लालमती, जिन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ स्वयं की पहचान बनाई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। लालमती का जीवन एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी बनने की कहानी है। जब वे प्रजापति गौरी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें बिहान योजना के माध्यम से शासन की योजनाओं का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। प्रगति नगर में नए मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो गई है। भारी पुलिस बल और निगम की टीम मौके पर मौजूद है। तोड़फोड़ के पूर्व वार्डवासियों के घरों से समान खाली कराए गए। आधा दर्जन जे सी बी और ट्रैक्टर के साथ निगम का तोडू दस्ता मुस्तैद है। वहीं इस दौरान विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, महिलाएं अपने घर को बचाने के लिए जमकर विरोध कर रही है, इस दौरान पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह सहित अन्य कई महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया…
15 जून को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में होगा भव्य सम्मान समारोह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के बच्चों को शिक्षा और प्रोत्साहन के क्षेत्र में विशेष समर्थन देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को 15 जून 2025 को न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

