खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा,। जिले के तोंगपाल पुलिस काे मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जगदलपुर जाने के लिये तोंगपाल नाका के पास एनएच 30 सड़क किनारे खड़े हैं।
उक्त सूचना पर थाना तोंगपाल से थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव के हमराह स्टाप जांच नाका के पास एनएच 30 रोड के किनारे दो व्यक्ति जिनके पास दो ट्राली बैग व एक लटकन बैग रखे थे जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछ-ताछ में अपना नाम मोनू कुमार पिता स्व. रमेशचंद उम्र 19 वर्ष एवं शिवम कुमार पिता बबलू उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी रोहटा रोड डूंगर पूथखास थाना मेरठ उ.प्र. का रहने वाले बताये तथा उनके कब्जे में रखे बैगो की तलाशी लेने पर कुल 26 किलो मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुये पाया गया।
उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से दोनों आरोपियाें के खिलाफ थाना तोंगपाल में अप. क्र. 13/2025 थारा 20 (ख) (ii) (c) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपी मोनू कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिचार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक 989 राजेन्द्र मण्डावी, प्र.आर. 1025 धनीराम लहरे, प्र.आर. 609 हरेन्द्र यादव, प्र.आर. 311 फागुराम वटटी आर. 1196 शेखर चुरेन्द्र महिला आर. 369 का योगदान रहा।
Trending
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
- 69 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी
- CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई


