खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अलग-अलग पुलिस थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद SP ने इन मोबाइल फोन का पता लगाने साइबर सेल की टीम को एक्टिव किया था। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।
पुलिस ने लोगों के गुम हुए कुल 30 मोबाइल फोन जिसकी कुल कीमत 8 लाख 12 हजार रुपए से अधिक है, बरामद कर, दंतेवाड़ा एसपी गौराव राय ने ‘इया आपलो सामान दिया’ कार्यक्रम के तहत सभी के फोन लौटा दिए हैं। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए साइबर सेल का एक हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है।
साथ ही भारत सरकार की तरफ से जारी 1930 नंबर और cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा के नाम से व्हाट्सऐप अकाउंट भी बनाया गया है, जिसमे कोई भी व्यक्ति व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकता हैं।
Trending
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
- 69 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी
- CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई


