खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। शादी समारोह के हुई दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 20 वर्षीय योमिश सिन्हा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी।
ग्राम रामाटोला में घटित घटना की पुलिस जांच में सामने आया कि 26 अप्रैल की रात बारात के दौरान डीजे में डांस करते समय पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने पर एक अपचारी बालक ने अपने साथी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योमिश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक और साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी निवासी कृपाला वर्मा (25 वर्ष), शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 103(1) और 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
Trending
- नौतपा कब से शुरू हो रहा है? 9 दिन आसमान से बरसेगी आग! जरूर करें यह ज्योतिष उपाय
- पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन
- दूसरे मंगलवार भी चला ‘भूत बंगला’ का जादू, करोड़ों में हुई कमाई, अब टूटेगा ‘स्त्री’ का रिकॉर्ड
- दूध और केला का साथ क्या सचमुच है बहुत ही फायदेमंद? जानिये इसके पीछे का सच
- दुर्ग रेलवे स्टेशन पर फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़: 4 छात्र गिरफ्तार
- शादी समारोह में चाकूबाजी से युवक की हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार…
- सड़क सुरक्षा का ‘डबल कवच’: अब चालक और सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, चिपचिपी गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ के आसार


