खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ आज शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोंडागांव कांग्रेस भवन से रैली निकलकर बस स्टैंड पहुंचे, जहां भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। कांग्रेसजनों का कहना था कि सुकमा जिले में कांग्रेस भवन को सील करना ईडी की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है, जो भाजपा के इशारे पर की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय विपक्षी पार्टियों को दबाने और डराने के लिए केंद्र सरकार का हथियार बन चुकी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है, लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, महामंत्री द्वय गीतेश गांधी, रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश सचिव सकुर खान, कपिल चोपड़ा ,बाबा खान, हीरा दीवान, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, शंभू मरकाम, कमलेश दुबे, भंगी पटेल, दिगंबर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, नंदू दीवान, योगेंद्र राठौर, इरशाद खान,देवेंद्र कोर्राम, गोलू पोयाम,प्रीति भदौरिया,नीलू देवांगन, रविंद्र दीवान, प्रवीण मिश्रा, गीतेश बघेल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद रहें।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


