Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परिणाम: जिज्ञासु वर्मा ने किया प्रदेश टॉप, मुख्यमंत्री ने जारी किए नतीजे
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय : स्वच्छ ईंधन का नया युग
- पशु क्रूरता और अनाचार के मामले में आरोपी हमीउद्दीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- सीतापुर में मानवता शर्मसार, शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म
- देश में मिसाल बना दुर्ग का ‘समावेशी परिवार परामर्श मॉडल’: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष और बुजुर्ग भी पा रहे हैं न्याय
- 10वीं और 12वीं परिणाम जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी छात्रों को शुभकामनाएं
- विशेष लेख : नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शहर में तीन छात्र लगभग 72 घंटे से बिना बताए घर से गायब हो गए हैं। अब तक तीनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इससे बच्चों के परिजन परेशान हैं। सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस तीनों किशोरों की पतासाजी में जुटी हुई है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बच्चों के पास मोबाइल न होने से उनकी तलाश में पुलिस टीम को अब तक कोई क्लू नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोर्ट रूम में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। यह आदेश सभी वादकारियों (पक्षकारों) के लिए लागू होगा, चाहे उनका मोबाइल स्विच ऑफ ही क्यों न हो। हाईकोर्ट रजिस्ट्री की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, अब जो भी व्यक्ति अपने केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहना चाहता है, वह मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ला सकेगा। इतना ही नहीं, कोर्ट की कार्यवाही का कोई भी हिस्सा रिकॉर्ड करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इस निर्देश का…
लखमा की तबीयत पर जताई चिंता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी से जेल में बंद है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की। दोनों के अस्वस्थ होने पर बघेल ने चिंता जताई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कोर्ट के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराने आरोप लगाया। उन्होंने कहा, समय बदलते देर नहीं लगता। सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही। जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल कालोनी के एक सुने मकान में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 17 जून को गौरवपथ के समीप स्थित धीरज कनौजिया के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम की चोरी कर ली थी, मामले की रिपोर्ट के बाद बसंतपुर पुलिस जांच में जुटी और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दो महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार, आरोपियों ने अस्पताल कॉलोनी के सूने घर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। पीएम श्री विद्यालय अखरा में प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा स्कूल प्रांगण में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर मुंह मीठा कर बधाई और शुभकामनाएं उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं पालको द्वारा दिया गया। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों एवं शिक्षक गणों ने अपनी-अपने विचार बच्चों के साथ साझा किया और अपने अनुभवों को बच्चों को बताए इसी तारतम्य मे वार्ड क्रमांक 04नगर पंचायत पाटन की पार्षद एवं सभापति श्रीमती…
मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात के मामले में कांकेर राज्य का अग्रणी जिला हैचरी क्रांति ने राज्य को बनाया आत्मनिर्भर, देशभर में मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कांकेर न केवल मत्स्य बीज उत्पादन में, बल्कि देश के कई राज्यों में मत्स्य बीज की आपूर्ति के मामले में राज्य के अग्रणी जिले के रूप में अपनी पहचान कायम की है। मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात सेे जिले की अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांकेर जिले की यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबार से जुड़े कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुख्ता सूचना के मुताबिक, झारखंड ACB की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची ACB की कोर्ट के पेशी के लिए लाए जाने की तैयारी की जा रही है। सिद्धार्थ के खिलाफ ACB ने पिछले दिनों गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। इससे पहले एसीबी ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट वारंट लिया था। आपको बता दें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार नमिता मास्कोले को पिथौरा का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील कार्यालय बसना में पदस्थ तहसीलदार ममता ठाकुर को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। वहीं बागबाहरा के अतिरिक्त तहसीलदार भवानी शंकर साव को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। पिथौरा तहसीलदार नितिन ठाकुर को बागबाहरा तहसील कार्यालय भेजा गया है। इसके साथ ही महासमुंद तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) खुल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी गृह मंत्री शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया…

