खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल कालोनी के एक सुने मकान में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 17 जून को गौरवपथ के समीप स्थित धीरज कनौजिया के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम की चोरी कर ली थी, मामले की रिपोर्ट के बाद बसंतपुर पुलिस जांच में जुटी और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दो महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकरी के अनुसार, आरोपियों ने अस्पताल कॉलोनी के सूने घर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम 1 लाख 50 हजार रूपये की चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की सीसी टीवी फुटेज के आधार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, इस दौरान पुलिस को पता चला कि जानकी सोनवानी नामक महिला जो जिला अस्पताल में गार्ड का काम करती है, उसने अपनी एक सहेली हीरा बंजारा के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को प्लान किया था और चोरी के लिए अपने जान-पहचान वालों की तलाश की। इसके बाद उन्होने अपने साथियों को चोरी के लिए उक्त मकान दिखाया और फिर इस वारदात को बालोद जिले के चार आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में चोरी की मास्टरमाइंड जानकी उसकी सहयोगी हीरा बंजार और चार आरोपियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त हथौडी, पेचकस को जब्त किया है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


