खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शहर में तीन छात्र लगभग 72 घंटे से बिना बताए घर से गायब हो गए हैं। अब तक तीनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इससे बच्चों के परिजन परेशान हैं। सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस तीनों किशोरों की पतासाजी में जुटी हुई है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बच्चों के पास मोबाइल न होने से उनकी तलाश में पुलिस टीम को अब तक कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस की टीम बच्चों की खोजबीन में जुटी है।
बता दें कि सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मिनीमाता चौक निवासी 16 वर्षीय कक्षा 9वीं का छात्र, 15 वर्षीय उसका पड़ोसी और कक्षा 7वीं का छात्र 16 जून की शाम करीब 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया पर बच्चों का कोई पता नहीं चला। आसपास तलाश करने के बाद परिजनों ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


