खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) खुल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी गृह मंत्री शुभारंभ करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है। इसके साथ शाह शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों के अलावा बस्तर में जवानों से मुलाकात करेंगे।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


