खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार नमिता मास्कोले को पिथौरा का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील कार्यालय बसना में पदस्थ तहसीलदार ममता ठाकुर को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। वहीं बागबाहरा के अतिरिक्त तहसीलदार भवानी शंकर साव को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। पिथौरा तहसीलदार नितिन ठाकुर को बागबाहरा तहसील कार्यालय भेजा गया है।
इसके साथ ही महासमुंद तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को तहसील कार्यालय बसना भेजा गया है। बागबाहरा तहसीलदार जुगल किशोर पटेल को महासमुंद तहसील कार्यालय भेजा गया है। वही महासमुंद के नायब तहसीलदार मोहित कुमार अमिला को नायब तहसीलदार महासमुंद सहित तुमगांव नायब तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिले के 6 तहसीलदार एवं एक नायब तहसीलदार का जिले में फेरबदल किया है।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


