असफल रहने वाले छात्रों के लिए दिया यह खास संदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2:30 बजे जारी करेंगे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 3,20,535 छात्रों ने और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 2,45,785 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी करने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास चर्चा में कहा कि सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता हूँ। परीक्षा में जिनके परिणाम मंशा के अनुरूप नहीं होंगे, उनको भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कोई बहुत बड़ा बात नहीं है। हताश होने ज़रूरत नहीं है। परीक्षा है, परिश्रम के अनुरूप परिणाम आएगा।
गजेंद्र यादव ने कहा कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि करेगी। वहीं पेपर लीक मामले में एनएसयूआई के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि पेपर लीक हुआ ही नहीं है, तो किस बात का विरोध किया जा रहा है।


