खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोर्ट रूम में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। यह आदेश सभी वादकारियों (पक्षकारों) के लिए लागू होगा, चाहे उनका मोबाइल स्विच ऑफ ही क्यों न हो।
हाईकोर्ट रजिस्ट्री की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, अब जो भी व्यक्ति अपने केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहना चाहता है, वह मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ला सकेगा। इतना ही नहीं, कोर्ट की कार्यवाही का कोई भी हिस्सा रिकॉर्ड करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
इस निर्देश का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (कोर्ट कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधी) नियम 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी अधिवक्ताओं और उनके क्लर्कों से भी कहा गया है कि वे इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर द्वारा जारी किया गया है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


