Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
Author: Khabar World
9.22 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की नियमित एवं सतत निगरानी की जा रही है। 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 की अवधि में किए गए नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षणों के दौरान विभिन्न उद्योगों में वायु एवं जल प्रदूषण संबंधी गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मंडल द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। मंडल द्वारा 15 दिनों में 15 उद्योगों पर उत्पादन बंद एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज धोन्धा प्रतापपुर में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया। उनके द्वारा आज 889.53 लाख राशि से निर्मित होने वाले कृषि महाविद्यालय भवन प्रतापपुर (धोन्धा) व 602.10 लाख से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास भवन प्रतापपुर (धोन्धा) का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैंकरा, क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर। सीमा पार महाराष्ट्र समेत छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिला अंतर्गत सीमावर्ती औंधी तहसील क्षेत्र में आदमखोर बाघ की वजह से ग्रामीण खौफ के साए में जी रहे हैं। बाघ जहां सीमा पार महाराष्ट्र में एक इंसान को अपना निवाला बना चुका है, वहीं छत्तीसगढ़ में दो मवेशियों का भी शिकार कर चुका है। बाघ के सिलसिलेवार तरीके से घटना को अंजाम दिए जाने के बाद क्षेत्रीय वन महकमे ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। घटना मोहला-मानपुर जिले के महाराष्ट्र सीमावर्ती दक्षिण वन परिक्षेत्र मानपुर तथा महाराष्ट्र के मुरूमगांव वन क्षेत्र की है। दक्षिण वन परिक्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। यह घटना आज सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। जब साथी छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध करना था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के विख्यात भाजपा नेता, कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राज्य…
होलिका दहन केवल रंगों के त्योहार की शुरुआत नहीं, बल्कि यह तत्व शुद्धि का महापर्व है। यह वह पावन समय है जब अग्नि तत्व जागृत होकर हमारे जीवन की समस्त नकारात्मकता को भस्म करने की शक्ति रखता है लेकिन, 2 मार्च 2026 की यह रात सामान्य रातों से बिल्कुल अलग है! इस वर्ष होलिका दहन की दिव्य लौ के साथ चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। कल्पना कीजिए, एक तरफ आसमान में चंद्रमा अपनी रहस्यमयी आभा बिखेर रहा होगा, और दूसरी तरफ धरती पर पवित्र अग्नि प्रज्वलित होगी। ज्योतिष की दृष्टि में यह एक स्पिरिचुअल गेटवे है। ग्रहण…
नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को एक महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन इस फिल्म ने तो साथ में या बाद आई फिल्मों की भी छुट्टी कर दी है। ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन जो है वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म को रिलीज हुए छठवां हफ्ता चल रहा है, आज 38वां दिन है, और इन दिनों में ये फिल्म 300 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। 38वें दिन का कलेक्शन ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 38वें दिन यानी…
गर्मियों में इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स का बढ़ जाता है खतरा, अभी से कर लें तैयारी, सेहत रहेगी बिल्कुल ठीक
नई दिल्ली। सर्दियां खत्म हो चुकी हैं और धीरे-धीरे गर्मियों की शुरुआत हो रही है। हमारे शरीर को बदलते तापमान के साथ तालमेल बिठाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं न केवल असुविधा पैदा करती हैं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं। गर्मियों में उमस और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी और बैक्टीरिया का पनपना आम बात है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अभी से अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में संचालित विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के अंतर्गत थाना जरहागांव क्षेत्र में यह प्रभावी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में 01 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक शमशान घाट के पास अवैध ब्राउन शुगर बिक्री के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक अज्ञात घुमंतू महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को खाना खिलाने का भरोसा देकर खेत में ले गया था। जहां उसने रेप की कोशिश की, विरोध करने पर उसने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। मामला थाना कुम्हारी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी तलाश शुरू की। मामले…

