खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक अज्ञात घुमंतू महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को खाना खिलाने का भरोसा देकर खेत में ले गया था। जहां उसने रेप की कोशिश की, विरोध करने पर उसने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। मामला थाना कुम्हारी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी तलाश शुरू की। मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें बनाई।
इसके अलावा 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे गए। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले गए, तब जाकर पुलिस आरोपी तक पहुंची। रविवार को पुलिस टीम ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला घुमंतू थी। हालांकि, शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, 17 जनवरी 2026 को कुम्हारी के केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित एक खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। न उसका नाम पता था, न कोई परिचित सामने आया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। इससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए पांच विशेष टीमें गठित की। 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की गई। सुबह पांच बजे से देर रात तक टीमें लगातार काम करती रहीं। यह सब इसलिए क्योंकि मृतका की पहचान तक नहीं हो सकी थी।पुलिस की जांच में एक-एक कर सभी कड़ियां जुड़ती गईं। जांच में समय जरूर लगा, लेकिन पुलिस धीरे-धीरे संदिग्ध तक पहुंचने में सफल रही। 28 फरवरी को पुलिस ने महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22) को हिरासत में लिया।आरोपी के पास एक धारदार हथियार भी था। वह पुलिस पर हमला करने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया और थाने ले आई। आरोपी कुम्हारी के रामनगर, बजरंग चौक, वार्ड क्रमांक 07 का निवासी है।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


