नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को एक महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन इस फिल्म ने तो साथ में या बाद आई फिल्मों की भी छुट्टी कर दी है। ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन जो है वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म को रिलीज हुए छठवां हफ्ता चल रहा है, आज 38वां दिन है, और इन दिनों में ये फिल्म 300 करोड़ के पार पहुंच गई हैं।
38वें दिन का कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 38वें दिन यानी छठवें रविवार को भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। ट्रेड डाटा बताने वाली वेबसाइट सैकनिक के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 38वें दिन रात 9 बजे तक 23 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। जो 38वें दिन के हिसाब से काफी अच्छा कलेक्शन है। तो वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन बताएं तो वो भी 327।53 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि इसी तरह से कलेक्शन चलता रहा तो ये फिल्म जल्दी ही 350 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लेगी।
बॉर्डर 2 कलेक्शन
पहला हफ्ता 224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 70.15 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 23.35 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता 6.6 करोड़ रुपये
पांचवा हफ्ता 2.55 करोड़ रुपये
36वां दिन 0.18 करोड़ रुपये
37वां दिन 0.22 करोड़ रुपये
38वां दिन 0.23 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
टोटल कलेक्शन 327.53 करोड़ रुपये
हफ्ते दर हफ्ते कैसा रहा कलेक्शन?
सैकनिक के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
तो वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन गिरकर 70.15 करोड़ हो गया था।
तीसरे हफ्ते में कलेक्शन और गिरा और फिल्म ने 23.35 करोड़ का कारोबार किया
चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
तो वहीं पांचवे हफ्ते में फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
उम्मीद है कि छठवें हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 330 करोड़ तक हो सकता है।
कोई फिल्म नहीं टिक पाई ‘बॉर्डर 2’ के आगे
‘बॉर्डर 2’ फिल्म की रिलीज के बाद कई फिल्में आईं जैसे ‘मर्दानी 3’, ‘तू या मैं’, ‘ओ रोमियो’ लेकिन इनमें से कोई सी भी फिल्म सनी देओल के सामने नहीं टिक पाई। हालांकि ‘ओ रोमियो’ ने फिर भी ठीक- ठाक कलेक्शन किया था लेकिन फिर भी ये फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला नहीं कर पाई है। ऐसा ही रानी मुखर्जी की फिल्म के साथ भी हुआ है। उनकी फिल्म भी ‘बॉर्डर 2’ के आगे अपना दम नहीं दिखा पाई।
Trending
- गैस सब्सिडी और बुकिंग के नाम पर ठगी, साइबर क्राइम ने जारी की चेतावनी
- खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ – CM विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर होगी बंपर भर्ती, प्रक्रिया शुरू
- प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का मामला: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
- शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य
- बॉलीवुड का इतिहास रचने को तैयार ‘धुरंधर 2’: पहले ही दिन ‘डबल सेंचुरी’ का लक्ष्य
- गर्मियों का ‘सुपर ड्रिंक’: सफेद पेठा कैसे रखेगा आपको हाइड्रेटेड और हेल्दी?
- छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप: पारा 40°C के पार, जल्द मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में बारिश-तूफान का अलर्ट


