खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। यह घटना आज सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। जब साथी छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे में लटका देखा। इसके बाद अधीक्षक को सूचना दी गई और उन्होंने तत्काल पुलिस तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि रौशन तेलाम के पिता का निधन हो चुका है और परिवार में केवल मां तथा बड़ा भाई हैं। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
- रायपुर नगर निगम: आज विशेष सामान्य सभा में ‘शक्ति’ और ‘सवाल’ का आमना-सामना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर-चांपा दौरा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा में होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत


