Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
Author: Khabar World
*मुख्यमंत्री श्री साय ने 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का किया शुभारंभ* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण…
*जनसंपर्क विभाग मे अनवरत 36 वर्षों तक दी उल्लेखनीय सेवाएं* KWNS -रायपुर l जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक श्री जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री दरियो को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने श्री दरियो की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री दरियो को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ,…
KWNS – बिलासपुर। किसी भी क्षेत्र में सफलता का सूत्र है सामाजिक सहभागिता, एकजुटता और मेहनत। इसे ही जीवन में अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। यह बातें कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय ने बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित भवानी कैरियर के कार्यालय के शुभारंभ के दौरान कही। कौशल्या साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आपसी भाईचारा और भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर ही व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंचता है। नौकरी या व्यवसाय, किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष करने वाला ही मंजिल को प्राप्त…
*मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित* *होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात* *बिलासपुर के रहंगी से मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद* *सतनामी एवं आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा* KWNS – बिलासपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि…
*विधायक किरण सिंह देव सहित कृषकों ने मुख्यमंत्री साय से वर्चुअली किया संवाद* *कृषक उन्नति योजनांतर्गत बस्तर जिले के 40 हजार से ज्यादा किसानों को मिले 205.95 करोड़ रूपए* KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर से प्रदेश के 25 लाख किसानों को 10 हजार 328 करोड़ रुपए से अधिक राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित किया। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में आयोजित आदान सहायता कार्यक्रम एवं वृहद किसान सम्मेलन से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने वादे…
*उप मुख्यमंत्री ने विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान शुरुआत करने की घोषणा* *शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान जागरूकता को बढ़ावा देने भव्य आयोजन* KWNS -जगदलपुर l राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 NJ 8956 को रोका, जिसमें एक बड़ा थैला रखा हुआ था। थैले की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम पाई गई। वाहन में सवार युवक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा (25 वर्ष), पिता राधेश्याम शर्मा, निवासी समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर बताया। पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत…
KWNS – रायपुर। किसान वैज्ञानिक पद्धति, उन्नत बीज और सही मार्गदर्शन के साथ खेती करें, तो कम भूमि में भी अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम करही के किसान चिंतामणि बंजारे ने नवाचार और आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया है। उन्होंने परंपरागत सब्जी खेती से आगे बढ़ते हुए उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 10 एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर लगभग 1100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। इस उत्पादन से उन्हें करीब 16 लाख रुपये की आमदनी हुई है। कृषक चिंतामणी…
KWNS – रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर खैरागढ़,छुईखदान, गंडई जिले के नागरिक अब बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं, वे अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे ग्रिड में भेजते हुए “ऊर्जादाता” के रूप में नई पहचान भी बना रहे हैं। केसीजी जिले के ग्राम टेकापार कला निवासी श्री काशीराम श्रीवास ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने…
KWNS – दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल सहायिकाओं ने दुर्गा मंडप से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद सहायिकाओ ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। रैली में शामिल सहायिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को जल्द…

