KWNS – बिलासपुर। किसी भी क्षेत्र में सफलता का सूत्र है सामाजिक सहभागिता, एकजुटता और मेहनत। इसे ही जीवन में अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। यह बातें कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय ने बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित भवानी कैरियर के कार्यालय के शुभारंभ के दौरान कही। कौशल्या साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आपसी भाईचारा और भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर ही व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंचता है। नौकरी या व्यवसाय, किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष करने वाला ही मंजिल को प्राप्त करता है। कार्यक्रम में औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, संचालनकर्ता सत्यनारायण सिंह, सह-संचालक वीरेंद्र साय, विश्वजीत सिंह, सुमित शर्मा, श्रीकुमार पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय


