Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन पर दुःख जताया है, सीएम ने कहा, उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने कहा, अभिन्न मित्र, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ जननेता श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रेम प्रकाश जी का साथ हमेशा एक मजबूत संबल की तरह रहा है। वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण जीवन एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर ऊर्जा व सफलता प्राप्त हो। जन्मदिन की…
आज, 8 मार्च 2026, रविवार को देशभर में ‘रंग पंचमी’ का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसे ‘देव पंचमी’ या ‘श्री पंचमी’ के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता स्वयं पृथ्वी पर अवतरित होकर भक्तों के साथ रंगों की होली खेलते हैं। पंचांग और तिथि विवरण हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का विवरण इस प्रकार है: विवरण समय/तिथि पंचमी तिथि प्रारंभ 7 मार्च 2026, शाम 07:17 बजे पंचमी तिथि समाप्त 8 मार्च 2026, रात 09:10 बजे पर्व की तिथि 8 मार्च 2026…
नई दिल्ली। वरुण चक्रवर्ती फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं, यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। इन आंकड़ों की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। इसी कारण उन्हें फाइनल मैच में ना खिलाने की मांग ने जोर पकड़ा है। मगर चक्रवर्ती अंतिम-11 में शामिल होंगे या नहीं, इस पर ताजा अपडेट क्या है। फाइनल मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। इस पर उनका कहना था कि…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। वो फिल्म ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई करने की खबरें हैं। पेड प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों कमा डाले हैं। धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर 2 के पेड़ प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग की बत करें तो फिल्म के टोटल 1 लाख 42 हजार टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने अभी तक 8.83 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के टोटल 6684 शोज हैं, जिनमें से…
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कोलेस्ट्रॉल जब नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तब यह नसों में जमा हो जाता है। इससे धमनियों में ब्लॉकेज होना शुरू हो जाती है। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवा लेनी पड़ती है, लेकिन दवा के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय आपको जबरदस्त फायदे दिला सकते हैं। आयुर्वेद में मेथी दाना को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना शुरू करते हैं, तो यह आपकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र में शनिवार रविवार दरमियान मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे ग्राम कलचा के होली मेले में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। नगरनार थाना से मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों और नाबालिग ने मिलकर धारदार हथियारों से 2 युवकों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर किसी बात को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में ग्राम पंचायत नगोई के सचिव जीवन लाल राठिया को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर की गई है। जानकारी के अनुसार सचिव ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्यों में रुचि नहीं दिखाई। 11 फरवरी को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जबकि 18 फरवरी को दिया गया जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। जांच में उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ पंचायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लगातार तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को दिन में सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। अभी से ही घरों में एसी-कूलर चालू हो गए हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं। प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सिलयस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन-8 की टीम ने जरवाय क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां मुरूम की सड़क बनाई गई थी और करीब 12 स्थानों पर प्लिंथ लेवल तक अवैध निर्माण भी कर लिया गया था। नगर निगम…

