खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन-8 की टीम ने जरवाय क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां मुरूम की सड़क बनाई गई थी और करीब 12 स्थानों पर प्लिंथ लेवल तक अवैध निर्माण भी कर लिया गया था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध मुरूम मार्ग को काटते हुए सभी अवैध निर्माणों को तोड़कर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-8 के उपअभियंता अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


