Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विशेष लेख : पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल- ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’
- खुशियों वाले घर में मातम, 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी दिनों में रक्षाबंधन सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में सिमगा एवं भाटापारा के कई दुकानों में भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटल का निरीक्षण किया गया।…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए…
प्रमिला चौधरी बनीं सफल व्यवसायी कर रहीं परिवार का पालन पोषण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला नारायणपुर के ग्राम डोंगरीपारा, पंचायत ओरछा निवासी श्रीमती प्रमिला चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और संकल्प के साथ आत्मनिर्भर बनने का जो प्रयास किया, वह आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। पति के असमय निधन के बाद तीन बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और जीविकोपार्जन के लिए मनिहारी सामान की एक छोटी सी दुकान प्रारंभ की। प्रारंभ में श्रीमती चौधरी आय सीमित थी और उनका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। जन्म से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 740.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 245.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 446.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 443.8 मि.मी., गरियाबंद में 381.1 मि.मी., महासमुंद में 395.9 मि.मी. और धमतरी में 380.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया शिलान्यास खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने सोमवार को कहा कि न्याय प्रदान करना न्यायिक व्यवस्था का एक हिस्सा है, लेकिन उतना ही जरूरी है कि इससे जुड़े लोगों को काम करने के लिए उचित और साफ-सुथरा माहौल मिलना। वे जिला राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी में न्यायिक कर्मचारियों के लिए बनने वाले आवासीय परिसर के भूमि पूजन और शिलान्यास के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल समेत अन्य जजगण और अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में रायपुर-जगदलपुर-ओडिशा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर सोमवार सुबह से चक्का जाम शुरू कर दिया गया। इस चक्काजाम का सीधा असर आम यात्रियों, छोटे व्यापारियों और परिवहन व्यवसाय पर पड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर बैठ गए हैं, जिससे सैकड़ों वाहन मार्ग में फंसे हुए हैं। प्रमुख बिंदु: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ठप: रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित। सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठे: सड़क पर बैठकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी। तेलीबांधा और वीआईपी रोड पर पुलिस तैनात: पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। त्योहारी सीजन में सड़कों पर बिना अनुमति के पंडाल और स्वागत द्वार इत्यादि लगाने को लेकर दायर की गई याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। शासन की तरफ से कोर्ट से अतिरिक्त समय यह कहकर मांगा गया कि नई गाइडलाइंस कई विभागों के सहयोग से बनाई जा रही है, जिसमें कुछ समय लगेगा। कोर्ट ने आदेशित किया कि जब तक नई गाइडलाइंस नहीं आ जाती तब तक वर्तमान में अनुमति लेने की गाइडलाइन लागू रहेगी। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 22 अप्रैल 2022 को जारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई और पंचायत सचिव जयपाल सिंह बीते 15 दिनों से लापता हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लैलूंगा थाना में दर्ज कराई है। जयपाल सिंह अपने माताजी के निधन के ठीक 7 दिन बाद घर से निकले थे। वे अपनी बच्ची को कार से स्कूल छोड़ने गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। पूर्व विधायक चक्रधर सिदार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपा है। परिजनों ने इनाम की घोषणा की परिजनों ने जयपाल सिंह की जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सकती। जिला सकती अंतर्गत में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां योगेश्वर बारेठ नामक व्यक्ति द्वारा एक मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। बिना किसी पंजीयन, डिग्री या चिकित्सकीय योग्यता के वह लोगों का इलाज कर रहा है, जो कि सीधे-सीधे नियमों और स्वास्थ्य कानूनों का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि इस कथित क्लिनिक में मरीजों को दवाइयाँ दी जाती हैं, इंजेक्शन लगाए जाते हैं, यहां तक कि कई बार ट्रीटमेंट के नाम पर पैसे भी वसूले जाते हैं। ग्रामीणों को लगता है कि यह एक प्रमाणित…

