खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई और पंचायत सचिव जयपाल सिंह बीते 15 दिनों से लापता हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लैलूंगा थाना में दर्ज कराई है। जयपाल सिंह अपने माताजी के निधन के ठीक 7 दिन बाद घर से निकले थे। वे अपनी बच्ची को कार से स्कूल छोड़ने गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। पूर्व विधायक चक्रधर सिदार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपा है।
परिजनों ने इनाम की घोषणा की
परिजनों ने जयपाल सिंह की जानकारी देने वालों के लिए 21,000 रूपये का इनाम घोषित किया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


