Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, रणनीतिक संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अपनी सतत सतर्कता, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सीआईएसएफ के जवान राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि 10 मार्च 2026 पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और लोकगायन परंपरा की एक विशिष्ट पहचान थीं। उन्होंने अपने अद्भुत कला कौशल और मधुर स्वर से भरथरी गायन परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया तथा छत्तीसगढ़ की लोकधारा को देश और दुनिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे ने…
सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : अरूण साव जल जीवन मिशन के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान, 44 समूह जल प्रदाय योजनाओं के लिए 260 करोड़ सड़कों, पुलों एवं भवनों के निर्माण तथा मरम्मत के लिए आगामी बजट में 9451 करोड़ का प्रावधान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14,655 करोड़ 73 लाख 55 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2137 करोड़ 75 लाख 66 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। थाना खैरागढ़ क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक ठेकेदार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तुलाराम पटेल (45) निवासी किल्लापारा, वार्ड क्रमांक 11 खैरागढ़ बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। उसके साथ ग्राम गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर के रूप में काम करती थी। बताया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। महिलाएं अब परिवर्तन की ताकत के रूप में उभर रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में विकास, नवाचार(इनोवेशन) और मजबूती को बढ़ावा देते हुए आर्थिक सशक्तिकरण की अग्रदूत बन रही हैं। महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण अंबिकापुर जिला के ग्राम पंचायत महुआटिकरा लब्जी की निवासी बोबी राजवाड़े हैं, जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया और अपने बेकरी व्यवसाय के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया। बोबी राजवाड़े वनदेवी आजीविका क्लस्टर संघ के अंतर्गत जय लक्ष्मी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वनमण्डल बलौदाबाजार अंतर्गत ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में नौकाविहार सुविधा का शुभारंभ किया गया। महानदी के रमणीय तट पर शुरू की गई इस नई सुविधा से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर भी विकसित होंगे। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि ईको-पर्यटन गतिविधियाँ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरदा निवासी भगवती साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार का संबल बनना चाहती हैं। आज उनके इस हुनर को पंख देने का काम छत्तीसगढ़ शासन की ‘महतारी वंदन योजना’ कर रही है। योजना के तहत हर माह उनके खाते में आने वाले एक हजार रुपए उनके काम के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। इस राशि का उपयोग वे सिलाई के लिए आवश्यक कच्चे माल, जैसे धागा, सुई और काज-बटन खरीदने में करती हैं, जिससे उनके काम की निरंतरता बनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का अंतरण किया। राज्य स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर की महिला हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि अंतरित की गई। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम तेंदुभाठा की हितग्राही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 2 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान माह मार्च 2026 में माह फरवरी एवं मार्च 2026 दोनों माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के शासकीय राशन दुकानाें में माह फरवरी 2026 में आबंटन अनुसार चांवल की उपलब्धता पूर्व में कम होने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के चांवल उपलब्धता वाले प्रदाय केन्द्रों से एलआरटी परिवहन एवं खरीफ वर्ष…

