खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 2 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान माह मार्च 2026 में माह फरवरी एवं मार्च 2026 दोनों माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले के शासकीय राशन दुकानाें में माह फरवरी 2026 में आबंटन अनुसार चांवल की उपलब्धता पूर्व में कम होने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के चांवल उपलब्धता वाले प्रदाय केन्द्रों से एलआरटी परिवहन एवं खरीफ वर्ष 2025-26 में चांवल उपार्जन किया जाकर उचित मूल्य दुकानों में चांवल का भण्डारण कराया जा रहा है। इस हेतु खाद्य विभाग द्वारा माह फरवरी 2026 के खाद्यान्न भण्डारण हेतु शेष उचित मूल्य दुकानों में डीओ, टीसी की वैधता तिथि 15 मार्च 2026 तक वृद्धि की गई है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत NFSA एवं CGFSA राशनकार्डों में चांवल के अतिरिक्त राज्य योजनान्तर्गत चना-2 किलो प्रति राशनकार्ड, गुड़-2 किलो प्रति राशनकार्ड, नमक-1 एवं 2 किलो प्रति राशनकार्ड, शक्कर-1 किलो प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह वितरण किया जाता है।
उक्त खाद्यान्नों का उपार्जन छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन द्वारा किया जाता है। राज्य की उपार्जन एजेंसी द्वारा उपरोक्त सामग्रियों के कय प्रक्रिया अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से विलंब होने के कारण कभी-कभी आबंटन माह हेतु उक्त खाद्यान्नों की उपलब्धता राशन दुकानाें में नहीं होने के कारण उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण समय पर पूर्ण नही हो पाता है। जिससे संबंधित माह में पूर्ण वितरण नहीं होने के कारण आगामी माहों में उक्त खाद्यान्नों के वितरण हेतु समय-सीमा में वृद्धि की आवश्यकता होती है। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई की गई है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, वे संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर माह फरवरी एवं मार्च 2026, दोनों माह का खाद्यान्न एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ‘झमाझम’ बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल


