Author: Khabar World

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर lराजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित तूता इलाके में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। करीब 1500 पेड़ों की कटाई के फैसले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखा और आक्रामक प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता निर्माण स्थल पर खोदे गए गड्ढों में उतर गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 1500 पेड़ों की कटाई का विरोध कांग्रेस का कहना है कि नवा रायपुर को एक “ग्रीन सिटी” के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में एक साथ 1500 परिपक्व…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठा। राजधानी रायपुर समेत पूरे राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए लगातार कार्रवाई का दावा किया। भाजपा का आरोप: युवा नशे की गिरफ्त में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि प्रदेश…

Read More

*’कांग्रेस का प्रलाप केवल हताशा और राजनीतिक दीवालिएपन का प्रतीक, विकास विरोधी चरित्र एक बार फिर हुआ उजागर’* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत बजट पर कांग्रेस की नकारात्मक प्रतिक्रिया को राजनीतिक दीवालियापन बताया है। श्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस ने पाँच साल तक छत्तीसगढ़ को केवल लूट और भ्रष्टाचार का केंद्र बनाए रखा, उन्हें आज विकास का यह बजट समझ नहीं आ रहा है। दरअसल, प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट समाज के सभी…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही का मामला गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां काम अधूरे हैं और वहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसके लिए ठेकेदार को भुगतान नहीं होने को कारण बताया गया। विभागीय मंत्री ने इसकी जांच कराकर जल्द ही ऐसे स्थानों में इस योजना के तहत पानी पहुंचाने का भरोसा सदन को दिलाया। प्रश्नकाल के दौरान आज विपक्ष के सदस्य संगीता सिन्हा ने बालोद विधानसभा में 2 फरवरी 2026 की स्थिति में जल जीवन मिशन की…

Read More

KWNS – महासमुंद l महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला तक जा रहे पूरे गांजा सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 137 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से चार ओडिशा और चार महाराष्ट्र के निवासी है l खास बात यह है कि इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है – निलोफर शफी, उम्र 40 वर्ष, पति मो. शफी, निवासी फिरदोस कॉलोनी, मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला,…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्नकाल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर गलत जानकारी देकर सदन और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पूरे मामले की जांच (परीक्षण) कर आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जवाब में बदलाव पर उठे सवाल प्रश्नकाल के दौरान महंत ने कहा कि एसटीपी परियोजनाओं को लेकर सरकार द्वारा बार-बार संशोधित जवाब दिए जा…

Read More

KWNS –  रायपुर l राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटेफटे होट, टेढेमेढे हाथ-पैर समेत 44 की गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा उठाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजता हैं, जिसके आधार पर बच्चों के इलाज के लिए फंड जारी होता है। ऐसे पात्र बच्चे जिनका इलाज निःशुल्क किया जाना है l बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के ग्राम जामगुड़ा (धनपुर) में रहने वाले महेश भारती के घर जब बेटी रंजना…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक ,रायपुर l उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भाठागांव, रायपुर में यूको बैंक की 63वीं शाखा का शुभारंभ किया। भाठागांव में शिंदेश्वरी देवी मंदिर के समीप स्थित इस शाखा के उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार राज्य की आर्थिक सशक्तता और वित्तीय समावेशन को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा से भाठागांव एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को सहज एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यूको बैंक द्वारा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…

Read More

KWNS –  बिलासपुर l न्यायधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम तत्काल हाईकोर्ट परिसर पहुंच गई और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। पुलिस कप्तान की मौजूदगी में सघन तलाशी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश द्वार, रिकॉर्ड रूम तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर और बम डिटेक्शन उपकरणों की मदद से पूरे परिसर को…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सौरभ श्रीवास्तव बने OSD राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक एवं मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को उसी निगम में ओएसडी (Officer on Special Duty) नियुक्त किया गया है। पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार राप्रसे (राज्य प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन…

Read More