Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत चीखलपुटी बायपास मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक के घायल हो गया । मृतक की पहचान भेलवापदर निवासी करण श्रीवास्तव उर्फ लालू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार करण श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बायपास मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करण श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत…
*कांग्रेस की राजनीति में अब भूपेश बघेल भी ‘पिटे हुए मोहरे’ मात्र रह गए हैं – संतोष पाण्डेय* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को हास्यास्पद और राजनीतिक दीवालिएपन का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने खुद छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंका, वे अब दूसरे राज्यों की सफल रणनीतियों पर ज्ञान बाँट रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि बघेल को बिहार की चिंता छोड़कर अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।…
महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह पहल केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं है, बल्कि महिलाओं को राज्य की विकास यात्रा के केंद्र में स्थापित करने का सशक्त संकल्प है। विश्वास से निर्माण और अब गौरव की ओर मुख्यमंत्री साय ने अपने कार्यकाल के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत संसाधन केंद्र में होगा। जिपं सीईओ मुकुन्द ठाकुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण ‘रिर्वैप्ड आरजीएसए’ योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायती राज अधिनियम, पेसा नियम, ओएसआर सहित पंचायत संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे…
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के प्रभारी सचिव एवं पीएम श्री योजना के नोडल श्री चंदन कुमार ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चंदन कुमार ने स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशाला, खेल सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम श्री योजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। यूपीएससी 2025 में 35वां स्थान हासिल कर रायपुर जिले का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल के निवास पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ तथा प्रेरक पुस्तक भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। घटना के करीब आधे…
यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का है? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े विनायक ताम्रकार की खेत में अफीम की अवैध खेती पर प्रदेश में हलचल मची हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अफीम की खेती की बात सुनकर स्वयं आज समोदा पहुंचे, खेती का मुआयना किया और इसके बाद एक नहीं दो ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है, या मंत्रियों का है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले ट्वीट सुशासन की अफीम!! – Part 1 में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले की सायरा बानो ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। शारीरिक दिव्यांगता और अत्यंत गरीब पारिवारिक स्थिति के बावजूद सायरा बानो आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभरी हैं। कल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है । सायरा बानो पहले बेहद आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रही थीं। रोजगार के अभाव के कारण उनके लिए दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया था।…
संघर्ष से सफलता तकः सावित्री उरांव की प्रेरक कहानी प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग से बढ़ी आय, सालाना कमाई पहुंची लगभग 8 लाख रुपये खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि आज ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने…

