खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत चीखलपुटी बायपास मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक के घायल हो गया । मृतक की पहचान भेलवापदर निवासी करण श्रीवास्तव उर्फ लालू के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार करण श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बायपास मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करण श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जिसका आज शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनाें काे साैंप दिया गया। वहीं घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


