Author: Khabar World

KWNS – बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ा। मामले का मास्टर माइंड आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से जेल में है। अब पुलिस न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार करेगी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33)…

Read More

KWNS – पश्चिम एशिया में तनाव अब खुले युद्ध में बदलता नजर आ रहा है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा “प्री-एम्प्टिव” (निवारक) हमला किया है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने हमले की पुष्टि करते हुए देशभर में तत्काल प्रभाव से “स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी” लागू करने की घोषणा की। तेहरान में भारी तबाही, दहशत का माहौल हमले के बाद तेहरान के डाउनटाउन क्षेत्र और यूनिवर्सिटी स्ट्रीट के आसपास कई मिसाइलें गिरने की खबर है। जोरदार धमाकों के बाद…

Read More

KWNS – कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता विमानतल पर छत्तीसगढ़ के  खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की नरसापुरम से सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग एवं स्टील राज्यमंत्री श्री बी. श्रीनिवास वर्मा से सौजन्य मुलाकात हुई। यह भेंट अत्यंत आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश के औद्योगिक विकास, स्टील क्षेत्र की संभावनाओं तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दयालदास बघेल ने केंद्रीय राज्यमंत्री…

Read More

KWNS –  आज पश्चिम बंगाल के कुलतूली विधानसभा क्षेत्र के मंडल 4 के ग्राम पूर्वी तेनतुलबेरिया में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल होकर परिवर्तन यात्रा एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की होने वाली सभा को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। इस महत्वपूर्ण बैठक में दयालदास बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ा दिया। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, घर-घर संपर्क अभियान तथा परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। विधानसभा कनवीनर श्री उत्तम हालदार, मंडल अध्यक्ष श्री मिथुन एवं सभी बूथ अध्यक्षों ने…

Read More

KWNS -कुलतूली l आज पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान कुलतूली विधानसभा क्षेत्र के मंडल 2 अंतर्गत ग्राम कतामारी में माननीय दयालदास बघेल का कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ और जयघोष के बीच हुए स्वागत ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल स्तरीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुद्दों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को…

Read More

नई दिल्ली में साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का भव्य पवेलियन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। पवेलियन में राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर, वन्यजीव पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में पर्यटन मंडल के साथ पंजीकृत 36 स्टेकहोल्डर संस्थाओं…

Read More

KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग की सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। इसमें दूरभाष, व्हाट्सएप, पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के आवेदनों निराकरण भी सीएम हेल्पलाईन से किया जा सकेगा एवं जिलों में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाईन में दर्ज किया जाएगा। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहूल भगत की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाईन योजना हेतु…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल पुनर्वास नीति को जमीनी रूप देते हुए एक अनोखी पहल की है. पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी घुमाने ले जाया गया, जहां उन्होंने खुलकर बातचीत की और उनके अनुभव सुने. इसे पुनर्वास नीति के मानवीय चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है. आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी घुमाने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने सरकारी निवास पर सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया. गृह…

Read More

KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन जीवन का नियम है और शिक्षा हमारे जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। अगर हम अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में पीछे छूट रहे लोगों का जीवन सुधार पायें उनकी ज़िंदगी बेहतर बना पायें तो हमारा जीवन सफल होगा और इस अनमोल मनुष्य जीवन का सदुपयोग कर पाएंगे। दीक्षांत समारोह में 816 स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को उपाधियाँ और…

Read More

30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी आवागमन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा KWNS- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की नई रफ्तार देते हुए 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 30 करोड़ 59 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। दो वर्षों के भीतर मिली इस करोड़ों की सौगात से जिले की सड़क व्यवस्था का व्यापक कायाकल्प हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे…

Read More