KWNS – आज पश्चिम बंगाल के कुलतूली विधानसभा क्षेत्र के मंडल 4 के ग्राम पूर्वी तेनतुलबेरिया में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल होकर परिवर्तन यात्रा एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की होने वाली सभा को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में दयालदास बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ा दिया। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, घर-घर संपर्क अभियान तथा परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

विधानसभा कनवीनर श्री उत्तम हालदार, मंडल अध्यक्ष श्री मिथुन एवं सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों और संगठनात्मक स्थिति पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कुलतूली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। उत्साह, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी शक्ति के बल पर हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।


