Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: विकास कार्यों की सौगात और शोक संवेदना कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सूटकेस में गौमांस की तस्करी, रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। रियलस्टेट व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 15 लाख की ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। मुख्य आरोपी जगन्नाथ टांडी अभी भी फरार है। दरअसल, 21 मई 2025 को कांकेर पुलिस को शिकायत मिली थी कि रियलस्टेट व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम से अफशा प्रापटी प्राईवेट लिमिटेड और आगाज इंफामल्टी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा रकम दो गुना करने का लालच देकर कंपनी डायरेक्टर जगन्नाथ टांडी और सी.ई.ओ उसकी पत्नी अंजूलिका पटेल के द्वारा अपनी कंपनी का नाम बदलकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 349.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 501.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 167.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 264.6 मि.मी., सूरजपुर में 405.0 मि.मी., बलरामपुर में 465.8 मि.मी., जशपुर में 448.2 मि.मी., कोरिया में 383.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 297.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के लोकायुक्त न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने भेंट कर छत्तीसगढ़ लोक आयोग का 23 वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा। इस अवसर पर कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु, उप सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, तकनीकी सलाहकार राकेश पुरम एवं पी.एस. राजेश गजेंद्र भी उपस्थित थे।
ऑनलाइन सिस्टम से नगर निगम को होगा बड़ा राजस्व लाभ, दुकानों और ओपन प्लाट मालिकों पर कसा शिकंजा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रॉपर्टी टैक्स में ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम लागू करने के बाद नगर निगम अपनी दुकानों के किराये की वसूली के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर रहा है। निगम को अपनी 4 हजार दुकानों से लगभग 7 करोड़ रुपये का किराया हर साल मिलता है। बरसों से इन दुकानों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। इन दुकानों के किरायेदारों ने अपने कारोबार अनुरूप इन दुकानों में भी फेरबदल कर दिया। निगम में अब म्यूनिसिपल बॉन्ड लागू करने से पहले इस साल…
चातुर्मास का आखिरी महीना होता है कार्तिक। इस माह में कार्तिक अमावस्या पर जहां दिवाली मनाई जाती है तो वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली (Dev Deepawali 2025) का त्योहार मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण के अलावा शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन विष्णु जी का मत्स्य अवतार हुआ था, साथ ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर दिया था। मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा पर किया गया गंगा-स्नान प्रयागराज के महाकुंभ में किए स्नान के बराबर पुण्य देता है। आइए जानते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा 2025…
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कल यानी 10 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में होगा। भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 19 मैच खेले हैं। लॉर्ड्स की पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर जितने मैच जीते नहीं हैं, उससे ज्यादा तो ड्रॉ कराए हैं। लॉर्ड्स की पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई है। भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। भारतीय…
नई दिल्ली। अनुराग बसु निर्देशित लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म, ‘मेट्रो इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुई 6 दिन हो चुके हैं और इस मल्टी स्टारर फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ठीक-ठाक कमाई भी कर ली है। चलिए यहां फिल्म के 6ठे दिन की कमाई के आंकड़े जानते हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’ ने छठे दिन कितनी की कमाई? रिलीज के छठे दिन ‘मेट्रो इन दिनों’ की कमाई घटी है और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद ‘मेट्रो इन…
नई दिल्ली। आज की व्यस्त ज़िंदगी में रोगों का नाश और सेहत का सुधार सिर्फ दवाओं से नहीं, बल्कि आपके किचन में छुपे प्राकृतिक टॉनिक से भी संभव है। अगर आप आटे में निम्न छह चीज़ें मिलाकर रोटियाँ बनाएं, तो न सिर्फ स्वाद में बढ़ोतरी होगी, बल्कि आपका शरीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी पाएगा। 1. मेथी दाना शुगर नियंत्रण: मेथी का प्रयोग इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। कैसे उपयोग करें: एक चम्मच मेथी को हल्के भूने, ठंडा करें और पीसकर आटे में मिलाएँ। अधिक मात्रा में कड़वाहट आ सकती है, तो संतुलित मात्रा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देशभर के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “राजनाथ जी एक विचारशील नेता हैं, जिन्होंने देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।” राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी छवि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में 12 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष पुनर्वास कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इनमें से 9 माओवादियों पर कुल ₹28 लाख का इनाम घोषित था। जिस पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की माओवाद के खिलाफ दृढ़ इच्छाशक्ति और विष्णुदेव सरकार की ठोस नीति का प्रतिफल है। साथ ही हमारे वीर सुरक्षाबलों की निरंतर कार्रवाई और जनविश्वास की जीत है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत अब तक 1005 नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास कर चुके हैं, जिनमें 205 इनामी…

