खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। रियलस्टेट व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 15 लाख की ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। मुख्य आरोपी जगन्नाथ टांडी अभी भी फरार है।
दरअसल, 21 मई 2025 को कांकेर पुलिस को शिकायत मिली थी कि रियलस्टेट व फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम से अफशा प्रापटी प्राईवेट लिमिटेड और आगाज इंफामल्टी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा रकम दो गुना करने का लालच देकर कंपनी डायरेक्टर जगन्नाथ टांडी और सी.ई.ओ उसकी पत्नी अंजूलिका पटेल के द्वारा अपनी कंपनी का नाम बदलकर आम लोगों को झांसा देकर पैसे की ठगी की जा रही है। उक्त कम्पनी में लोगों को रकम निवेश करने पर जमा किया गया। राशि का प्रतिमाह 20 प्रतिशत और एवं दो माह में डबल तथा जमीन खरीदी बिक्री करने पर 200 प्रतिशत कैशबैक व गिफ्ट में कार देने का वादा कर अपनी कंपनी में निवेश करने का झांसा देकर कुल राशि 72 लाख रूपये का धोखाधड़ी की गई है।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों जय प्रकाश बघेल, जितेंद्र देशमुख और अंजूलिका पटेल को गिरफ्तार किया था, पूछताछ के बाद पुलिस जांच में एक करोड़ 15 लाख की ठगी का खुलासा हुआ था।
पुलिस ने अन्य आरोपियों की शिनाख्त होने पर दुर्ग, भिलाई और रायपुर में दबिश देकर 5 आरोपियों शिवकुमार राजपुत , गोविन्द बाघ ,श्याम कुमार भोई,विजय कुमार शर्मा, अनिल केशरवानी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है, आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए भी बरामद हुए है, उन्होंने बताया कि लोगों का पैसा इन्वेस्ट करवाने वाले एजेंटों पर भी कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


