नई दिल्ली। अनुराग बसु निर्देशित लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म, ‘मेट्रो इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुई 6 दिन हो चुके हैं और इस मल्टी स्टारर फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ठीक-ठाक कमाई भी कर ली है। चलिए यहां फिल्म के 6ठे दिन की कमाई के आंकड़े जानते हैं।
‘मेट्रो इन दिनों’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
रिलीज के छठे दिन ‘मेट्रो इन दिनों’ की कमाई घटी है और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद ‘मेट्रो इन दिनों’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 24.50 करोड़ रुपये हो गई है।
बता दें कि ‘मेट्रो इन दिनों’ ने रिलीज के पहले दिन 3.5 करोड़ से खाता खोला था।
दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए थे।
तीसरे दिन ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 7.25 करोड़ और चौथे दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वहीं पांचवें दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ कमाए थे।
‘मेट्रो इन दिनों’ ने आदित्य की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि ‘मेट्रो इन दिनों’ ने रिलीज के 6 दिनों में 24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इस फिल्म ने आदित्य रॉय कपूर की 2017 में आई फिल्म “ओके जानू” के लाइफ टाइम कलेक्शन 23.65 करोड़ रुपये को मात दे दी है। इतना ही नहीं इसने 2025 में री रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी के लाइफटाइम कलेक्शन 22.04 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट के लाइफटाइम कलेक्शन 40.75 करोड़ को मात देकर साल की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो पाती है या नहीं।
‘मेट्रो इन दिनों’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘मेट्रो इन दिनों’ का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है और इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे हैं। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। ‘मेट्रो इन दिनों’ की कहानी चार अलग-अलग उम्र के जोड़ों के इर्द गिर्द घूमती है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


