Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।शाम 4 बजे वह रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक जन-आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल होंगे। पद यात्रा इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक होगी। इसके बाद सीएम हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए स्टेट प्लेन से रवाना होंगे। जांजगीर चांपा स्थित आनंदम निधिवन रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं रात 9:40 बजे फिर बिलासपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे।

Read More

किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कल ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। अक्षय तृतीया के अवसर…

Read More

अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची सेंट्रल प्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने रविवार को देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे, ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बताया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नियमित नि:शुल्क योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा चयनित योग प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक डाइट कॉलेज बीजापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग रूपनारायण सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुई। छात्रावासों एवं आश्रमों में संचालित योग गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योग प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति, सहभागिता, और संचालन में आने वाली समस्याओं एवं कमियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव साझा…

Read More

बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक पहुँच प्रदान कर लैंड-लॉक्ड क्षेत्र की बाधाओं को समाप्त करेगा। दुर्गम घाटों से मुक्ति और समय की बड़ी बचत वर्तमान में जगदलपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा ओडिशा के कोरापुट और जयपुर के कठिन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के धौड़ाई-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर पल्ली बाईपास के पास आज रविवार को एक सड़क हादसे में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ-जा रही थी, तभी पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया था।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सरल भाषा में तर्कपूर्वक समझाया, लेकिन विपक्ष को 70 करोड़ महिलाओं का सम्मान नहीं करना था। आज उनका चेहरा सबके सामने उजागर हो चुका है। आने वाले समय में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का हक दिलाकर रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने पर कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के सुदूर और लंबे समय तक उपेक्षित रहे धानोरा क्षेत्र में 45 वीं बटालियन आईटीबीपी द्वारा लगाए गए निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया गया। जंगलों के बीच तंबू में सजे इस शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। कैम्प स्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि सुबह से ही आस-पास के गांवों से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इलाज के लिए पहुंचने लगे थे। कई ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं अब भी दूर की बात हैं, ऐसे में इस तरह के शिविर उनके लिए किसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीएचएमओ डॉ. संजय बसाक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा। टीका लगवाने वाली बालिकाओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उन्हाेने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस नामक वायरस के संक्रमण से होती है। यह कैंसर…

Read More