खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीएचएमओ डॉ. संजय बसाक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा। टीका लगवाने वाली बालिकाओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
उन्हाेने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस नामक वायरस के संक्रमण से होती है। यह कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और आमतौर पर 35 से 44 वर्ष की महिलाओं को प्रभावित करता है। समय पर जांच और एचपीवी टीके से इस बीमारी को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क टीका उपलब्ध होगा। उन्हाेने बताया कि मेकाॅज में अब टीबी का टीका भी लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रू नॉट नामक एक नई मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की मदद से मरीजों को टीबी का टीका आसानी से मिल सकेगा। इससे टीबी के मरीजों को टीके के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा मरीजों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।
Trending
- योग और नशामुक्ति से गढ़ा जाएगा ‘स्वस्थ बस्तर’, योग आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
- बस्तर के विकास को लगेंगे पंख: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में तय होगा समंदर तक का सफर
- नारायणपुर भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत, 17 यात्री घायल, 3 गंभीर
- प्रेम विवाह के 4 साल बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान: “70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात”, सीएम साय ने कांग्रेस को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से ‘उजाले’ की ओर: धानोरा में ITBP के मेडिकल कैंप में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब
- बस्तर के लिए बड़ी राहत: मेकाज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी का बचाव कवच, नि:शुल्क टीकाकरण की शुरुआत
- बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान


