Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के लाइवलीहुड कॉलेज स्थित पुनर्वास केंद्र में हिंसा और आतंक का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियाें को केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी मिल रहा है। कभी बंदूक थामने वाले इन हाथों ने अब खेतों की खुशहाली के लिए ट्रैक्टर का स्टीयरिंग थामना शुरू कर दिया है। पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के समक्ष 40 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने ट्रैक्टर चलाने और उसकी मरम्मत सीखने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने इस सकारात्मक पहल को तुरंत मंजूरी दी और आज बुधवार से प्रशिक्षण कार्यक्रम का श्रीगणेश कर दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत बाजारपारा में बीती रात कुछ ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश से सामान बेचने आये लोगों पर बच्चा चोरी करने का शक जताते हुए बवाल मचा दिया। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग आ पहुंचे। जहां फेरी वालों के साथ मारपीट के साथ ही गाली गलौज भी की गई। डर के चलते फेरीवालों ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। इसकी सूचना लोहंडीगुड़ा थाना काे मिलने के बाद पुलिस माैके पर पंहुचकर फेरीवालों को अपने साथ थाने ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश जिले के सीहोर गांव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में इन दिनों भारतीय डाक विभाग के नाम पर जारी एक नियुक्ति आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इस नकली आदेश को सच मानकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद बस्तर संभाग के डाक विभाग मुख्यालय ने इसे पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी का दस्तावेज बताया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या डाक विभाग इस प्रकरण की जांच कराएगा। वायरल आदेश में भारत सरकार, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स, बस्तर डिवीजन जगदलपुर का नाम इस्तेमाल कर नियुक्ति आदेश जैसा दस्तावेज तैयार किया गया है। इसमें…
ड्रोन निगरानी से अवैध खनन पर हुआ कड़ा प्रहार हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और एआई प्रणाली से लैस ड्रोन से होती है व्यापक और सटीक निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए तकनीक और नवाचार का सहारा लेते हुए एक बड़ी और निर्णायक पहल की है। इसी कड़ी में अब खनन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की शुरुआत कर दी गई है, जो राज्य में कानून व्यवस्था, खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण की दिशा में अहम कदम साबित हो…
ग्रामीण विकास का ‘नवाचार मॉडल’; केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कार्यप्रणाली को सराहा
ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित जागरूकता अभियान और समन्वित कार्यप्रणाली को बताया अनुकरणीय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा योजनाओं के प्रावधानों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए सुविचारित, व्यापक एवं रणनीतिक पहल की जा रही है, जो ग्रामीण विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए हरी खाद एक बेहतरीन समाधान बनकर उभरी है। यह न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन की उर्वरता को भी सुरक्षित रखती है। मिट्टी बचेगी, तो किसान बचेगा और किसान बचेगा, तो देश समृद्ध होगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती में हरी खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और उत्पादन में सुधार लाने में मदद मिल…
विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 77.15 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 83.04 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है, जो प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने इस उपलब्धि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है, वहीं अंबेडकर वार्ड में राहत की खबर सामने आई है। वार्ड में लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अब स्थिति सुधरती नजर आ रही है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की सक्रियता और प्रयासों के चलते यहां जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, वार्ड में पार्षद निधि से कराए गए बोर में पंप स्थापित करने के बाद अब पाइपलाइन जोड़ने का कार्य भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शहर के दाऊपारा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और शिकायतों के निराकरण में हो रही देरी को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। क्षेत्र के जागरूक नागरिक रविराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर कुंदन कुमार को ज्ञापन सौंपकर दाऊपारा में बिजली विभाग का नया पृथक फ्यूज कॉल सेंटर खोलने की मांग की गई है। एक सेंटर के भरोसे नहीं चल सकती इतनी बड़ी व्यवस्था:रविराज सिंह इस मामले पर स्थानीय निवासी रविराज सिंह ठाकुर ने कहाकि वर्तमान में पूरा मुंगेली शहर केवल एक फ्यूज कॉल सेंटर के भरोसे…
दुर्ग संभाग के 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना अब तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं इस योजना का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोनों स्टेशनों से कुल 850 तीर्थयात्री भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर “जय राम” के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित…

