Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग, जिला बेमेतरा को 6 नई संजीवनी 108 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं सुलभ हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में एम्बुलेंसों को दिखाई हरी झंडी प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 31 मार्च को 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इसी क्रम में बेमेतरा जिले को 6 एम्बुलेंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह फर्जी मैट्रिमोनियल एजेंट बनकर ‘मैरिज ब्यूरो’ के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने सरकंडा थाना क्षेत्र में संचालित एक कॉल सेंटर पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान सामने आया। जांच में पता चला कि कई बैंक खातों का उपयोग उनके असली खाताधारकों द्वारा नहीं, बल्कि अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा था। इन खातों में…
कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज में 32 पुनर्वासित युवाओं को मेसन किट वितरण किया खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की मानवीय, संवेदनशील एवं दूरदर्शी पुनर्वास नीति अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सुकमा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 32 आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट प्रदान की गई। कार्यक्रम कलेक्टर अमित कुमार के मुख्य आतिथ्य…
नक्सलवाद और प्यास को मात देकर विकास का नया मॉडल बना दूरस्थ ग्राम लखापाल; 117 परिवारों के घर पहुंची खुशहाली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी नक्सल भय और पेयजल संकट से जूझता सुकमा जिले का दूरस्थ ग्राम लखापाल आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। वर्षों तक जहां ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं अब हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। यह बदलाव केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन और छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम ससौली और छिरोपारा के निवासियों के लिए अब जिला मुख्यालय अंबिकापुर तक की राह न केवल आसान हुई है, बल्कि उनके समय और श्रम की भी बड़ी बचत हो रही है। कई किलोमीटर का पैदल सफर अब हुआ समाप्त ग्राम ससौली छिरोपारा निवासी श्री गिरवर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के प्रारंभ होने से पहले उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्य मार्ग तक पहुंचने के…
कमिश्नर सहित आईजी, कलेक्टर और एसपी ने बस्तर के खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन अत्यंत उत्साहजनक रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के उच्चाधिकारियों ने बस्तर अंचल के खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर न केवल उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए सफलता के मंत्र भी साझा किए। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स समापन के पश्चात खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि बस्तर के जनजातीय क्षेत्रों में नैसर्गिक प्रतिभा की कोई कमी नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जमीन को लेकर लंब समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को खौफनाक मोड़ ले लिया। बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के लिए उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा से सटे कोरबा जिले के पसान थाना इलाके के सेन्हा गांव का पूरा मामला है। बड़े भाई कल्याण और दयाराम के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीती शाम को फिर से बहस शुरू…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है, जिसमें फील्ड में जाकर विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। लगातार भागदौड़, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव के बीच पत्रकार न केवल समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि खुद भी कई चुनौतियों का सामना करते हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए “सेहत से समृद्धि तक” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और अनुशासित जीवनशैली अपनाते…
*हर बोली का अपना अनूठा लहजा, लोकगीत और शब्दकोश होता हैं* KWNS – रायपुर l भाषा जहाँ माथे का मुकुट होती है तो वहीं छत्तीसगढ़ की बोलियाँ उस मुकुट में जड़ित रत्न मणियाँ होती हैं जो भाषा रूपी मुकुट को सुंदरता और मजबूती प्रदान करती हैं। साहित्य अकादमी दिल्ली एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला तरार ने छत्तीसगढ़ की बोलियों पर उनके संरक्षण, संवर्धन और विस्तार पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट करते हुए कहा। श्रीमती शकुंतला छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला साहित्यकार हैं, जो विगत 2014 से अकादमी के कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और विविध लोक भाषा बोलियों…
KWNS – रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह एवं अनुपमा आनंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के दिशा-निर्देशन एवं सभापति संदीप दीवान (इंडिया रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा महासमुंद) के मार्गदर्शन तथा जिला संगठक डा अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रास सोसायटी ज़िला शाखा महासमुन्द अन्तर्गत पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सभी ने रेडक्रास गीत गाकर राज्यपाल का स्वागत किया। रेडक्रॉस काउंसलर्स एवं वालेंटियर्स की टीम ने राज्यपाल एवं पदेन अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी (राज्य शाखा, रायपुर) का…

