खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जमीन को लेकर लंब समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को खौफनाक मोड़ ले लिया। बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के लिए उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा से सटे कोरबा जिले के पसान थाना इलाके के सेन्हा गांव का पूरा मामला है। बड़े भाई कल्याण और दयाराम के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीती शाम को फिर से बहस शुरू हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने दयाराम को डंडे से पिटना शुरू कर दिया।
मारपीट के दौरान परिवार के लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कल्याण नहीं माना। बेरहमी से पिटाई के कारण दयाराम की हालत गंभीर हो गई, इसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम पसर गया है।
एसआई अरविंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


