Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कांकेर कलेक्टोरेट में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की । आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्य दीपिका शोरी, ओजस्वी मंडावी, सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा ने जिले की पांचवीं सुनवाई में 16 प्रकरणों का निराकरण किया। पहले मामले में नरहरपुर की पूर्व जनपद सदस्य ने एक स्थानीय पत्रकार पर बिना साक्ष्य के समाचार प्रकाशित कर छवि खराब करने का आरोप लगाया । सुनवाई के बाद पत्रकार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में आवेदिका के खिलाफ कोई अनर्गल टिप्पणी न करने की बात कही। दूसरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोदेनार में 60 प्रधानमंत्री आवासों की पूरी कॉलोनी 5 वर्ष पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन आज भी ये आवास खाली पड़े हुए हैं। कॉलोनी के रूप में तैयार किए गए प्रधानमंत्री आवास में एक भी हितग्राही रहने नहीं आया। सभी पीएम आवासों में बिजली, सीसी सड़क व पानी की सुविधा मौजूद है, बावजूद यहां एक भी परिवार रहने नहीं पहुंचने से 5 वर्ष बाद भी इन आवासों के दरवाजे तक नहीं खुले हैं। हितग्राही बताते हैं कि उन्होंने अपने मकान की जगह पर ही प्रधानमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के चल रहे पशु बाजारों के जरिए गौवंशों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व कांकेर में चल रहे अवैध पशु बाजारों को तत्काल बंद करने, पैदल व वाहनों से पशुओं की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही इसके लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान रवि ब्रह्मचारी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत पाइप-लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से कोसारटेडा बांध से पानी लाकर हर वार्ड तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन मानसून के सक्रिय हाेने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन में बरती गई लापरवाही अब शहरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। शहर के लगभग सभी वार्ड में सीसी और डामरीकरण की सड़कों को खोदकर पाइप-लाइन डाली गई थी, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक सरायपाली में काम करने वाले टिकेश्वर डडसेना के साथ 48,300 रुपए की लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से 30 हजार लुट की रकम पुलिस ने बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक सरायपाली में कार्यरत शाम के समय टिकेश्वर डडसेना कलेक्शन की रकम अपने बैग में रख कर सरायपाली जा रहा था। वसूली की रकम मोटर सायकल की टंकी में रखा था। प्रार्थी एन एच 53 में बिहारी ढाबा के पास पहुंचा था तभी एक मोटर सायकल में लक्ष्मीकांत सोनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में बेमेतरा जिले के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी का सम्मान किया। राज्यपाल डेका ने छात्र को 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही राजकीय गमछा पहनाया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। डेका ने छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के ग्राम जमघट निवासी छात्र आदित्य ने इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है साथ ही जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत और जेईई एडवान्स परीक्षा में अच्छी रेंक प्राप्त की है।
सचिन पायलट का हमला – “डबल इंजन सरकार फेल”, आंकड़ों के साथ उठाए कई गंभीर सवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 7 जुलाई को कांग्रेस की बड़ी ‘जनसभा’ होने जा रही है। इस आयोजन को लेकर पार्टी ने इसे ‘किसान, जवान और संविधान’ के नाम से जोड़ा है, जिससे केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सीधे तौर पर हमला बोला जा सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस जनसभा को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से संबोधित करेंगे, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। इस सभा की तैयारियों के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पहुंचे…
नई जिंदगी की शुरुआत से भावुक हुईं लाभार्थी खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरगांव निवासी श्रवण बाधित श्रीमती बुंदा लकड़ा को श्रवण यंत्र प्रदान कर राहत पहुंचाई गई। श्रीमती लकड़ा ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्या साझा की थी। उन्होंने बताया कि सुनने में असमर्थता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनके आवेदन को…
जानिए 24 जून 2025 की ताज़ा कीमतें और निवेश की संभावनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर नरमी दर्ज की गई है। मंगलवार, 24 जून 2025 को, सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, जिससे निवेशकों और आम ग्राहकों में हलचल बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञ इसे अंतरराष्ट्रीय कारकों से जुड़ी अस्थिरता के बजाय स्थिरता का संकेत मान रहे हैं, जो आगे चलकर सोने की कीमतों को और नीचे ले जा सकता है। * ताजा रेट्स: कहां कितना सोना-चांदी? शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम) चांदी (1 किग्रा) दिल्ली ₹92,440 ₹1,00,830 ₹1,09,900 मुंबई…
रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा पर आता है। ये दिन सिर्फ भाई बहन ही नहीं बल्कि मछुआरा समुदाय के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन नारली पूर्णिमा (नारियल पूर्णिमा) मनाई जाती है। इस दिन को विशेष रूप से भारत के महाराष्ट्र एवं कोंकणी क्षेत्र के अलावा गोवा, गुजरात के समुद्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरे धूमधाम से मनाते हैं। ये दिन समुद्र देवता वरुण को समर्पित है। नारली पूर्णिमा 2025 कब है, इस दिन मछुआरे क्या करते हैं आइए जानें। नारली पूर्णिमा 2025 डेट इस साल नारियल यानी नारली पूर्णिमा 9 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। श्रावण…

