खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में बेमेतरा जिले के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी का सम्मान किया। राज्यपाल डेका ने छात्र को 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही राजकीय गमछा पहनाया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। डेका ने छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के ग्राम जमघट निवासी छात्र आदित्य ने इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है साथ ही जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत और जेईई एडवान्स परीक्षा में अच्छी रेंक प्राप्त की है।
Trending
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील


