खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के चल रहे पशु बाजारों के जरिए गौवंशों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व कांकेर में चल रहे अवैध पशु बाजारों को तत्काल बंद करने, पैदल व वाहनों से पशुओं की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इसके साथ ही इसके लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान रवि ब्रह्मचारी, सिकंदर कश्यप, मुन्ना कोरी, अनिल अग्रवाल, शंकरलाल गुप्ता, विष्णु ठाकुर, भवानी सिंह चौहान, रवि नेताम, शुभम ठाकुर, सनी रैली, सुंदर कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।
Trending
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील


