खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोदेनार में 60 प्रधानमंत्री आवासों की पूरी कॉलोनी 5 वर्ष पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन आज भी ये आवास खाली पड़े हुए हैं। कॉलोनी के रूप में तैयार किए गए प्रधानमंत्री आवास में एक भी हितग्राही रहने नहीं आया। सभी पीएम आवासों में बिजली, सीसी सड़क व पानी की सुविधा मौजूद है, बावजूद यहां एक भी परिवार रहने नहीं पहुंचने से 5 वर्ष बाद भी इन आवासों के दरवाजे तक नहीं खुले हैं।
हितग्राही बताते हैं कि उन्होंने अपने मकान की जगह पर ही प्रधानमंत्री आवास बनाकर देने की मांग की थी, लेकिन जनपद पंचायत ने अलग से सारे मकान कॉलोनी के रूप में बना डाले। यहां 1.50 लाख के हिसाब से 90 लाख रुपए जहां प्रधानमंत्री आवास निर्माण में खर्च किए गए हैं, वहीं लगभग 50 लाख की लागत से सीसी सड़क, नाली सहित अन्य व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं। ऐसे में 1.40 करोड़ की लागत से तैयार प्रधानमंत्री आवास की कॉलोनी 5 वर्ष बाद भी खाली रहने से प्रधानमंत्री आवास जैसे महत्वाकांछी इस याेजना पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिये हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील


