खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत पाइप-लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से कोसारटेडा बांध से पानी लाकर हर वार्ड तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन मानसून के सक्रिय हाेने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन में बरती गई लापरवाही अब शहरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।
शहर के लगभग सभी वार्ड में सीसी और डामरीकरण की सड़कों को खोदकर पाइप-लाइन डाली गई थी, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद संबंधित ठेकेदारों द्वारा सड़कों की मरम्मत को गंभीरता से नहीं लिया, नतीजतन, बरसात के साथ ही ये गड्ढे धंसने लगे हैं और कई स्थानों पर तो सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। इससे आम जनता को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भेलवापदर वार्ड सहित कई इलाकों में स्थिति विकट हो चुकी है।
नागरिकों ने नगर पालिका और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मानसून के पूर्व ही सड़कों की मरम्मत की जानी चाहिए थी। लोगों का कहना है कि गड्ढों को सही से नहीं भरा गया और अब वही गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन इन गड्ढों में फंस चुके हैं। परेशान नागरिकों की मांग है कि सभी वार्डों की सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाया जाए ताकि लाेगाें काे आवागमन मे हाे रही परेशानी से निजात मिल सके।
Trending
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील


