Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 72 घंटे में तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम-नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक अवैध मादक पदार्थ अफीम के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे इस कार्य में जुडे़ संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में आज प्रशासन द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम मे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया है। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा। खिलाड़ियों के स्वागत में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और SAI के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।आयोजन के तहत 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के गिरौद गांव में जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ सरकारी जमीन की अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। कलेक्टर के आदेश पर हुई जांच में पाया गया कि कारोबारी बसंत और उनसे जुड़े लोगों ने सरकारी तालाबों, चारागाहों और निस्तारी जमीनों पर मुरूम बिछाई, बाउंड्रीवॉल बनाया और अतिक्रमण कर लिया। एक सरकारी जमीन को बेचना का मामला भी सामने आया। जानकारी के मुताबिक, मामला धरसींवा तहसील के अंतर्गत ग्राम गिरौद का है। स्थानीय निवासी परमानंद साहू ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यह भी…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय रेलवे के अंतर्गत रायपुर रेल मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर 72वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद ने की। इस दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित राजभाषा मानकों के अनुरूप अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाएं, विशेषकर डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-ऑफिस के माध्यम से। हिंदी से संवाद होगा…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा पेपर लीक होने के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को निरस्त करते हुए 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित हिंदी परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हो गए थे। इस मामले को लेकर NSUI ने गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दबिश देकर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं सीएमओ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके काम का बिल पास कराने के एवज में सीएमओ ने 53,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी। शेष ₹33,000 की…

Read More

मोहरेंगा में जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्यजीव का संरक्षण, शिक्षा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुँचाना ही ईको-पर्यटन है। रायपुर जिले के खरोरा के पास ग्राम मोहरेंगा में ‘नेचर सफारी मोहरेंगा’ में नई ईको-पर्यटन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। विधायक सर्वश्री श्री किरण सिंहदेव, अनुज शर्मा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। भारत सरकार की फ्लैगशिप जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले कोंडागांव जिले के ग्राम साल्हेभाट में प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इस योजना ने विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। ग्राम साल्हेभाट निवासी श्रीमती राधाबाई उसेंडी के लिए पहले पानी की व्यवस्था करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। उन्हें प्रतिदिन लगभग 250 मीटर दूर स्थित जल स्रोत से पानी लाना पड़ता था। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, चिलचिलाती धूप एवं शारीरिक श्रम के बीच पानी लाना उनके दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा था, जिससे…

Read More

22 हजार से अधिक बैगा-गुनिया परिवार होंगे लाभान्वित ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ न केवल एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देने का एक महायज्ञ भी है। इस योजना के तहत इस साल 4 लाख 95 हज़ार 965 भूमिहीन हितग्राहियों के खाते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने संबंधी खबरों को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर के निर्देशन में 19 मार्च 2026 को गठित 9 सदस्यीय जांच दल ने स्थल निरीक्षण, संबंधित छात्राओं, उनके परिजनों तथा छात्रावास स्टाफ से चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की। जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित खबरें पूर्णतः सत्य नहीं हैं, बल्कि आंशिक (अर्ध-सत्य) जानकारी पर आधारित हैं। जांच के अनुसार, एक छात्रा सितंबर 2025 में…

Read More