खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के गिरौद गांव में जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ सरकारी जमीन की अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। कलेक्टर के आदेश पर हुई जांच में पाया गया कि कारोबारी बसंत और उनसे जुड़े लोगों ने सरकारी तालाबों, चारागाहों और निस्तारी जमीनों पर मुरूम बिछाई, बाउंड्रीवॉल बनाया और अतिक्रमण कर लिया। एक सरकारी जमीन को बेचना का मामला भी सामने आया।
जानकारी के मुताबिक, मामला धरसींवा तहसील के अंतर्गत ग्राम गिरौद का है। स्थानीय निवासी परमानंद साहू ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि भू-माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद तहसीलदार ने विस्तृत जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
जांच के दौरान हल्का पटवारी ने ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण किया। जांच में खसरा नंबर 511/5, 630, 634, 636, 638, 644 सहित अन्य भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। प्रतिवेदन में सामने आया कि चराई निस्तारी भूमि और भू-जल से संबंधित श्रेणी की जमीन पर अवैध प्लाटिंग के लिए मुरूम डालकर सड़क बनाई गई। इसके अलावा चरागाह मद में दर्ज भूमि पर भी अतिक्रमण कर प्लॉटिंग की गई और उसे बेचा गया। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि भू-जल के नीचे दर्ज जमीन को समतल कर कुछ हिस्सों में मुरूम सड़क का निर्माण किया गया। तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में इन सभी बिंदुओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है, जिससे शासकीय भूमि के दुरुपयोग और अवैध बिक्री की पुष्टि हुई है।
सरकारी जमीन के अवैध कब्जा मामले की जांच में कारोबारी बसंत अग्रवाल, पूनम चौधरी और ओमप्रकाश सरवैया का नाम सामने आया है। इनके द्वारा सरकारी तालाबों, चारागाहों और निस्तारी जमीनों पर कब्जा किया गया है।
धरसींवा तहसीलदार ने कार्रवाई के लिए अपना विस्तृत जांच प्रतिवेदन, पंचनामा और नजरी नक्शा उच्च अधिकारियों को सौंप दिया है। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि इस पूरे मामले में जमीन कारोबारी की अवैध बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर एक्शन होता है या फिर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


