खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दबिश देकर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं सीएमओ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके काम का बिल पास कराने के एवज में सीएमओ ने 53,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी। शेष ₹33,000 की राशि देने के लिए आज दोपहर ठेकेदार CMO के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि CMO इसहाक खान के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम नगर पालिका के अकाउंटेंट सुशील भगत को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नगद राशि ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट सुशील भगत और CMO इसहाक खान दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


