खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने संबंधी खबरों को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।
संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर के निर्देशन में 19 मार्च 2026 को गठित 9 सदस्यीय जांच दल ने स्थल निरीक्षण, संबंधित छात्राओं, उनके परिजनों तथा छात्रावास स्टाफ से चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की।
जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित खबरें पूर्णतः सत्य नहीं हैं, बल्कि आंशिक (अर्ध-सत्य) जानकारी पर आधारित हैं। जांच के अनुसार, एक छात्रा सितंबर 2025 में अवकाश पर घर गई थी और बाद में छात्रावास वापस नहीं लौटी। वहीं, अन्य दो छात्राएं जुलाई 2025 से ही विद्यालय में नियमित नहीं थीं और वे अपने मंगनी किए गए युवकों के साथ रह रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित छात्राओं की मंगनी 3-4 वर्ष पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत हो चुकी थी।
हालांकि, जांच दल ने आवासीय विद्यालय में सुरक्षा एवं प्रबंधन से जुड़ी गंभीर कमियां भी उजागर की हैं। छात्रावास में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव, लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे तथा छात्राओं में नैतिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा की कमी प्रमुख रूप से सामने आई है।
सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू किया जाए तथा छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। समाज ने यह भी स्पष्ट किया है कि भ्रामक खबरों से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, इसलिए तथ्यात्मक जानकारी ही प्रसारित की जानी चाहिए।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


