Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों में दहशत मचा दी है। तखतपुर-नगोई नए बायपास रोड पर हाल ही में खुले में मृत मुर्गियों के फेंके जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मृत मुर्गियां सड़क किनारे और खुले में रखी गई थीं, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृत मुर्गियों को पहले बोरियों में भरकर सड़क किनारे फेंका गया। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों में डर फैल गया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और मृत मुर्गियों को सुरक्षित तरीके से…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी और इसे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा कर रहे है। पीएम मोदी ने आगे कहा जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कटघोरा। ऊर्जाधानी कोरबा आज पूरी तरह से राममय हो गई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पाँच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुँच चुके हैं। कथा के पहले ही दिन कथा स्थल ढपढप में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया। मंच संभालते ही बाबा ने जहाँ कोरबा की ऊर्जा शक्ति को नमन किया, वहीं धर्मांतरण करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दे डाली। धर्मांतरण के मुद्दे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया है। आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय…
अप्रैल के महीने में वैशाख माह की शुरुआत हो जाएगी। इस माह आने वाले व्रत त्योहार जैसे अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती, गंगा सप्तमी, बगलामुखी जयंती, सीता नवमी, नरसिंह जयंती, बैसाखी आदि का विशेष महत्व है। साथ ही इस महीने में 4 बड़े ग्रहों का गोचर होगा जो सुख, संपदा और सफलता लेकर आएगी। आइए जानते हैं अप्रैल 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट। अप्रैल 2026 व्रत त्योहार लिस्ट 2 अप्रैल हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत 3 अप्रैल वैशाख माह का आरंभ 5 अप्रैल विकट संकष्टी चतुर्थी, बड़ी चतुर्थी 9 अप्रैल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 10 अप्रैल कालाष्टमी 13 अप्रैल वरुथिनी एकादशी,…
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया। मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201/9 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 203/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाली। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69* रन स्कोर किए। इस दौरान हैदराबाद के लिए डेविन पेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। रन…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में पसीना खूब निकलता है। ऐसे में आपको पानी पीने की मात्रा का कम करने की बजाय बढ़ाना चाहिए। इससे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा, डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा और आप हीट स्ट्रोक, लू जैसी समस्याओं से भी बचे रहेंगे। हालांकि, इस मौसम में फ्रिज का चिल्ड वॉटर जब तक ना मिले, तब तक लगता है कि प्यास ही नहीं बुझी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के ठंडे पानी से कहीं फायदेमंद है मिट्टी के घड़े में रखे पानी को पीना? मटके का पानी पीने के फायदे -गर्मी में लू और उमस के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ीपार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के एक तालाब किनारे इमली के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिया नाग (20 वर्ष), निवासी सलीया भिलाईगढ़ और सूरज सेन (28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे बीते 2-3 दिनों से अपने घर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सटीक कार्रवाई करते हुए ओडिशा से लाई जा रही गांजा की बड़ी खेप को रास्ते में ही रोक दिया और आरोपी को धर दबोचा गया, जिससे तस्करी नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है। मुखबिर से मिली सूचना पर नेशनल हाईवे-30 सहित कई स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़ा गया। तलाशी में दो बैग से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 21.630…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शनिवार के दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया…

