नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में पसीना खूब निकलता है। ऐसे में आपको पानी पीने की मात्रा का कम करने की बजाय बढ़ाना चाहिए। इससे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा, डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा और आप हीट स्ट्रोक, लू जैसी समस्याओं से भी बचे रहेंगे। हालांकि, इस मौसम में फ्रिज का चिल्ड वॉटर जब तक ना मिले, तब तक लगता है कि प्यास ही नहीं बुझी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के ठंडे पानी से कहीं फायदेमंद है मिट्टी के घड़े में रखे पानी को पीना?
मटके का पानी पीने के फायदे
-गर्मी में लू और उमस के कारण पसीना अधिक निकलता है। इससे पानी की कमी शरीर में हो सकती है। ऐसे में आप ठंडा पानी पीते हैं तो फ्रिज की बजाय आप मटके का पानी भी पी सकते हैं। ये फ्रिज के पानी से अधिक नेचुरली तरीके से ठंडा होता है और फायदेमंद भी है।
-एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि धूप से आकर फ्रिज का चिल्ड पानी पीने से गला खराब हो जाता है। पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। वहीं, आप मटके में रखा ठंडा पानी पीते हैं तो ये समस्याएं नहीं होती हैं। स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
-स्वाद और ठंडक के साथ मटके का पानी सेहत को कई महत्वपूर्ण फायदे देता है। मिट्टी के घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। इसके गुण बरकरार रहते हैं। आयुर्वेद में इसे अमृत के समान माना गया है।
-डॉक्टर्स भी मटके के पानी को फ्रिज के पानी से बेहतर बताते हैं। मटके के पानी में मिट्टी की हल्की खुशबू आती है, जो पीने में बहुत अच्छा लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह पानी गले से लेकर आंतों तक के लिए फायदेमंद है।
-मिट्टी के कारण इसमें प्राकृतिक पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
-मटके में जब आप पानी डालते हैं तो मिट्टी पानी में मौजूद अशुद्धियों को सोख लेती है। इससे शरीर में जमा विषैले तत्व निकलते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। फ्रिज का पानी लगातार पीने से गले में खराश, घमौरी या अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है, जबकि मटके का पानी इन सब से बचाता है।
-मिट्टी या तांबे के बर्तन में रखकर पानी पीकर देखिए, आपका पाचन तंत्र भी एक्टिव रहेगा। शरीर से हानिकारक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाएंगे। गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने का यह सबसे सस्ता, सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।
-मटके में जब पानी डालते हैं तो इसमें मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, फ्रिज के पानी में ये कम हो जाते हैं। मिट्टी के क्षारीय गुण शरीर के पीएच लेवल को संतुलित रखते हैं। इससे पाचन क्रिया सुधरती है। इम्युनिटी बूस्ट होती है। शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है।
-मटके का पानी पूरी तरह नेचुरल और केमिकल-फ्री होता है। गर्मी के मौसम में रोजाना मिट्टी के घड़े में पानी डालकर पीने से शरीर स्वस्थ और तरोताजा बना रहता है।
Trending
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- बस्तर के ‘क्रीड़ा तीर्थ’ में प्रतिभा का महाकुंभ: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 संपन्न
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही कोर्ट परिसर में तेज हुई सियासी हलचल
- छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दबदबा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला फुटबॉल का खिताब जीता
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ की गूंज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.14 करोड़ की अफीम डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: बीजापुर के पालनार में ‘नियद नेल्लानार’ बनी उम्मीद की किरण, मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न


