खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सटीक कार्रवाई करते हुए ओडिशा से लाई जा रही गांजा की बड़ी खेप को रास्ते में ही रोक दिया और आरोपी को धर दबोचा गया, जिससे तस्करी नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है। मुखबिर से मिली सूचना पर नेशनल हाईवे-30 सहित कई स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़ा गया। तलाशी में दो बैग से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 21.630 किलोग्राम निकला। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई।
आरोपी ने अपना नाम के. शिवा रेड्डी, निवासी हैदराबाद बताया। पुलिस ने स्कूटी सहित गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को उम्मीद है कि इससे बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


